Christmas celebration 2021 in hindi : क्रिसमस एक ऐसा त्यौहार हैं जो करीब पूरे संसार में मनाया जाता है। आज की पोस्ट में हम Christmas celebration 2021 in hindi को विस्तार से जानेंगे। साथ Christmas celebration के पीछे की क्या कहानी है। सांता क्लॉज की क्या कहानी हैं। आइये जानते हैं।
सभी धर्मों के लोगों के अलग अलग त्यौहार होते हैं। जैसे होली, दिवाली, लोहड़ी, ईद आदि। उसी प्रकार क्रिसमस भी एक त्यौहार है। वैसे तो क्रिसमस ईसाईयों का मुख्य त्यौहार है परन्तु आज के समय में सभी धर्म के लोग इसे मनाते हैं। क्रिसमस को पूरे विश्व में बहुत ही धूम-धाम से मानते हैं। भारत में इसे बड़ा दिन भी कहा जाता है।
क्रिसमस को ईसा मसीह के जन्म दिन के रूप में मनाते हैं। जो कि ईसाईयों के भगवान कहे जाते हैं। क्रिसमस का त्यौहार लगातार 12 दिनों तक मनाया जाता है। जो 25 दिसंबर से लेकर 6 जनवरी तक चलता है। क्रिसमस के 12 दिन के इस त्यौहार को “क्रिसमस टाइड” के नाम से भी जाना जाता है। इन दिनों सभी लोग एक दूसरे को उपहार, फूल, मिठाइयां एवं कार्ड्स आदि देते हैं।
बाजारों में बहुत ही रौनक होती है। तरह-तरह के क्रिसमस ट्री, केक, सेंटाक्लॉज की पोशाक, गिफ्ट आदि समान बिकने लगते हैं। 25 दिसंबर के दिन लोग ज्यादातर लोग चर्च जाते है। और वहां पर मोमबत्ती जलाकर ईसा मसीह को याद करते हैं।
कुछ लोग क्रिसमेस डे अपने घरों पर ही मानते हैं। क्रिसमस ट्री को विभिन्न तरह से सजाते हैं। एक-दूसरे को मिठाइयां और केक खिलाकर त्योहार की बधाई देते हैं।
Table of Contents
क्रिसमस की कहानी – Christmas celebration 2021 in hindi
ईसाईयों की पवित्र पुस्तक बाइबिल के अनुसार माता मरियम और युसूफ से ईसा मसीह का जन्म इसी दिन हुआ था। इसलिए इस इस दिन को त्योहार के रूप में मनाया जाता है।
ऐसा मानना है की ईसा मसीह के जन्म से पहले ही ये भविष्यवाणी हुई थी कि की माता मरियम और युसूफ का पुत्र पूरी दुनिया को कष्ट से मुक्ति दिलाएगा। साथ ही लोगों को अन्याय से न्याय की ओर ले जायेगा और समस्त दुनिया का भला करेगा।
ईसा मसीह का जन्म गौशाला में हुआ था। उनके जन्म के समय आकाश में एक तारा बहुत जोर से चमक रहा था। इससे लोगों को इस बात का एहसास हो गया कि हमें रोम के शासन से मुक्ति दिलाने वाले मसीहा ने जन्म ले लिया है।
लेकिन कुछ तथ्यों के अनुसार ईसा मसीह के जन्म को लेकर कई शंकाएं हैं। किसी का मानना है कि ईसा मसीह का जन्म 14 दिसंबर को हुआ था। और कइयों का मानना है कि ईसा मसीह ने 10 जून तो कोई 2 फरवरी को उनका जन्मदिन मानते हैं। लेकिन अंत में तीसरी शताब्दी में में ये निश्चित हुआ और 25 दिसंबर को ही ईसा मसीह का जन्मदिन मनाया जायेगा।
क्रिसमस फ्री images के लिए क्लिक करें
क्रिसमस ट्री की कहानी – Christmas celebration 2021 in hindi
इस दिन अगर सबसे ज्यादा महत्व होता है तो वो है क्रिसमस ट्री का। इसकी भी एक अलग कहानी है कि इस दिन क्रिसमस ट्री कैसे सजाया जाने लगा है।
क्रिसमस ट्री की परम्परा जर्मनी से शुरू हुई थी। जिसमे एक पिता ने अपने बीमार बच्चे को प्रसन्न करने के लिए सदाबहार वृक्ष को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाकर करके उसे गिफ्ट दिया था। तभी से क्रिसमस के दिन ही सदाबहार वृक्ष को सजाने का दौर शुरू हुआ है।
लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि जब ईसा मसीह का जन्म हुआ तो सभी देवताओं ने सदाबहार वृक्ष को सजाकर अपनी ख़ुशी जाहिर की थी। और तभी से इस क्रिसमस ट्री की परंपरा शुरू हो गई।
संता क्लॉज कौन हैं ?
25 दिसम्बर आते ही हमारे दिमाग में संता क्लॉज की छवि आती है। क्या आपको पता है संता क्लॉज और ईसा मसीहा का क्या सम्बन्ध है? यदि नहीं तो आइये जानते हैं। संत निकोलस जिन्हें हम संता क्लॉज के नाम से जानते हैं। इनका जन्म जन्म ईसा मसीह की मृत्यु के बाद करीब 280 साल बाद हुआ था। उन्होंने अपना पूरा जीवन ईसा मसीह की सेवा में समर्पित कर दिया था। ये ईसा मसीह के बताये रास्ते पर ही चलते थे। संता क्लॉज बहुत ही दयालु स्वभाव के थे। वे हमेशा लोगों की मदद किया करते थे। प्रति वर्ष ईसा मसीह के जन्म दिवस पर रात के अंधेरे में बच्चों को उपहार भेंट किया करते थे। यही वजह है कि आज भी क्रिसमस पर संता क्लॉज का बच्चों को इंतजार रहता है। उन्हें इंतजार रहता है कि कोई संता क्लॉज आएगा और हमें उपहार दे के जायेगा।
दोस्तों, आज की पोस्ट में आपने Christmas celebration 2021 in hindi के बारें में जाना। आपको ये पोस्ट कैसे लगी हमें जरूर बताएं।
धन्यवाद्
अगर आप भी चाहते हैं कि यूट्यूब चैनल कैसे बनायें click here