• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

rkchannel

we write for you

  • Home
  • Blogging
  • Tourism
  • Movie world
  • Biography
  • Loan
  • Contact us

CRED app se loan kaise lete hai क्रेड ऍप से लोन कैसे लेते हैं ?

CRED app se loan kaise lete hai (How to apply CRED loan in hindi) : दोस्तों आज की पोस्ट CRED App के बारे में है। जिसमे आप जानेंगे कि CRED App kya hai. इसे कैसे इस्तेमाल करें। CRED App se loan kaise lete hai और कितना लोन मिल सकता है। वैसे आज कल बहुत से आप हैं जो आपको Loan देते हैं। और मनचाहा ब्याज वसूलते हैं। लेकिन हम आपको कुछ भरोसेमंद और सुरक्षित App के बारें में ही जानकारी देंगे। जिसमे से एक है CRED APP. आइये जाने इस App se personal loan kaise lete hai.

CRED app se loan kaise lete hai

अभी तक कोरोना महामारी के कारण न जाने कितने लोग बेरोजगार बैठे हैं। महगाई भी दिन व दिन बढाती जा रही है। ऐसे समय में लोगों को बहुत सी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इसमें ज्यादातर लोग LOAN का ही सहारा ले रहे हैं। आज की पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि CRED App के जरिये loan kaise lete hai.

Table of Contents

  • क्रेड ऍप क्या होता है ? CRED App kya hai?
  • क्रेड ऍप की विशेषताएं Cred App Features
  • क्रेड से क्रेडिट कार्ड का बिल कैसे जमा करें ? Credit Bill Payment by CRED
  • Eligibility and Documents for CRED Personal Loan क्रेड लोन के लिए क्या योग्यताएं
  • Interest rate in CRED Loan ब्याज कितना लगता है?
  • क्रेड ऍप से लोन कैसे लेते हैं Cred App se loan kaise lete hai
  • क्रेड लोन कैसे चुकाए ? Cred Personal loan repayment
  • निष्कर्ष (Conclusion)

क्रेड ऍप क्या होता है ? CRED App kya hai?

CRED App kya hai : दोस्तों  CRED एक Mobile App है। इसका इस्तेमाल सिर्फ वही लोग कर सकते हैं जो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। क्यूंकि इसका प्रयोग Credit Card Bill जमा करने के लिए होता है। हालाँकि अभी इसमें अभी Pay Rent का ऑप्शन भी जुड़ गया है। जिसमे आप House Rent, Office Rent, Maintenance Rent आदि Pay कर सकते हैं। CRED App android और ios दोनों के लिए उपलब्ध है। इसे आप अपने मोबाइल के Play Store या App Store से download कर सकते हैं। CRED App में Login करने के बाद आपके जितने भी क्रेडिट कार्ड्स हैं सब CRED App में स्वतः Show होने लगते हैं।

क्रेड ऍप की विशेषताएं Cred App Features

  1. इसमें सभी Credit Card एक साथ आ जाते हैं। जिससे उनको Manage करना आसान रहता है।

  2. यहाँ पर आप अपने सभी क्रेडिट कार्ड्स Bill Payment बहुत ही आसानी से कर सकते हैं।

  3. अपने सभी क्रेडिट कार्ड्स के Statement, Dues और Last Date भी चेक कर सकते हैं।

  4. अगर आप समय पर बिल भुगतान करना भूल जाते हैं तो आपको इस App के जरिये समय-समय पर Due Payment के लिए Reminder भी भेजा जाता है।

  5. आप अपना CIBIL Free में देख सकते हैं।

  6. Bill Payment पर आपको Reward Point भी मिलते हैं जिन्हे आप Redeem करके Shopping कर सकते हैं।

  7. अगर आप समय पर अपने क्रेडिट कार्ड्स का भुगतान कर रहे हैं तो आप CRED APP आपको Loan की भी सुविधा देता है।

  8. अगर ये ऍप आप अपने दोस्तों के साथ share करते हैं तो आपको cashback  भी मिलता है।

क्रेड से क्रेडिट कार्ड का बिल कैसे जमा करें ? Credit Bill Payment by CRED

सबसे पहले आप फ़ोन में Cred App को Play Store या App Store से Install करें। फिर जो मोबाइल नंबर आपके क्रेडिट कार्ड से लिंक है उसी मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से Register करें। Register करने के बाद आपके जितने भी कार्ड्स हैं वो सभी इस ऍप में दिखने लगेंगे। अगर आपके Register करने के बाद भी क्रेडिट कार्ड नहीं दिख रहा है तो इसे आप मैन्युअली भी जोड़ सकते हैं। यहाँ पर आपको अपने सभी क्रेडिट कार्ड के बिल और उसके जमा करने की अंतिम तिथि भी दिखाई देगी। यहीं से आप क्रेडिट कार्ड का बिल भी जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको जिस क्रेडिट कार्ड का बिल जमा करना है उसे सलेक्ट करें। फिर Net Banking या UPI के माध्यम से उसका बिल जमा कर सकते हैं।

How to apply CRED loan in hindi

Eligibility and Documents for CRED Personal Loan क्रेड लोन के लिए क्या योग्यताएं

CRED Personal Loan आपको आपके सिबिल स्कोर और क्रेडिट कार्ड के पेमेंट के आधार पर मिलता है। तो इसमें ज्यादा कुछ फॉर्मेलिटी की जरुरत नहीं होती।

  1. CRED App से Loan लेने के लिए आपकी उम्र 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

  2. आपका सिबिल स्कोर सही होना चाहिए।

  3. अपने सभी क्रेडिट कार्ड्स के बिल समय पर भरे होने चाहिए।

  4. किसी भी तरह के Documents की जरुरत नहीं होती है।

Interest rate in CRED Loan ब्याज कितना लगता है?

अब बात करते है कि CRED App से Loan लेने पर कितना ब्याज लगता है। ये लोन आपको 1 महीने से लेकर अधिकतम 12 महीनों के लिए मिलता है। इसमें जो ब्याज (Interest) लगता है वो 16.99% per year के हिसाब से लगता है।

क्रेड ऍप से लोन कैसे लेते हैं Cred App se loan kaise lete hai

CRED app se loan kaise lete hai (How to apply CRED loan in hindi) : दोस्तों Cred App के बारें में काफी जानकारी मिल चुकी है। अब बारी आती है कि CRED app se loan kaise lete hai (How to apply CRED loan) है। तो दोस्तों Cred App जो Instant Personal Loan देता है। वो आपको इस आधार पर देता है कि आप Cred App का इस्तेमाल कितने समय से कर रहे हैं। आप अपने सभी Credit Card का Bill समय पर Pay कर रहे हैं या नहीं। अगर Credit Card का Bill समय पर Pay कर रहे हैं तो Credit Score कितना है। अगर आपका Credit Score 750 या उससे अधिक है तभी आप Personal Loan ले सकते हैं।

सबसे पहले Cred App खोले। इसमें आपको नीचे की तरफ 4 Option दिखाई देंगे। Home, Cards, Money और Club. अब आपको Money वाले Option पर Click करना है। इसके के बाद आपको ऊपर की तरफ 3 Option दिखाई देंगे। Accounts, Cash और Credit score. अब आपको Cash वाले Option पर Click करना है। यहीं पर आपको आपका Loan Amount (Cred Cash) दिखाई देगा की आपको कितना लोन मिल सकता है। उसके बाद आप “Withdraw now” पर क्लिक करें और यह अपना Loan Amount सेट करें। Loan Amount सेट करने के बाद आपको “Choose EMI” पर जाकर अपनी सुविधानुसार EMI सेलेक्ट करें। फिर आप अपनी Bank सेलेक्ट करके उसकी डिटेल्स देनी होगी। ये सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जो भी Loan Amount अपने सलेक्ट किया था वो तुरंत ही आपकी दी हुई बैंक में Transfer हो जायेगा।

Cred App se personal loan kaise lete hai

क्रेड लोन कैसे चुकाए ? Cred Personal loan repayment

इस लोन को चुकाने के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है। आप इसी App के जरिये अपनी EMI भर सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले CRED APP खोले। फिर आप MONEY वाले Option पर Click करके Cash वाले Option पर Click करें। यही पर आपको आपका Loan की EMI दिखाई देगी। यहीं से आप EMI पर क्लिक करके “Pay Now” पर क्लिक करें। इसके बाद आप अपनी  बैंक सेलेक्ट करके EMI भर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि EMI आपको दिए गए समय से पहले भरनी है। अन्यथा आपको अतिरिक्त शुल्क भी देना पड़ेगा। जिससे आपको अगली बार लोन लेने में कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपने किश्त का भुगतान समय पर करें।

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों आज आपने पढ़ा कि CRED app se loan kaise lete hai (How to apply CRED loan in hindi). साथ ही आप जाना कि CRED App kya hai? इसका इस्तेमाल कहाँ होता है। आपने ये जाना की CRED App के क्या Features हैं। ये आपके लिए कितना सहायक है। इसके बारें में आपके जो भी सवाल हैं आप हमें Comment करके पूछ सकते हैं। धन्यवाद्

Paytm से लोन कैसे लें  click here 

Related

Primary Sidebar

Recent Post

  • Yoga for Coronavirus in Hindi कोरोनावायरस से बचें नियमित योग करें
  • Google web stories kya hai गूगल वेब स्टोरीज क्या होती है?
  • Best Pakistani Hindi Web Series पाकिस्तान की टॉप वेब सीरीज
  • Christmas celebration 2021 in hindi आखिर क्यों मनाया जाता है क्रिसमस?
  • Youtube Channel kaise banaye यूट्यूब चैनल बनाना बहुत ही आसान है
  • Mobile phone kaise Update Kare? अपने मोबाइल फ़ोन को कैसे अपडेट करें ?
  • PNR STATUS KAISE CHECK KAREN – PNR स्टेटस कैसे चेक करें
May 2022
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Jan    

Footer

  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer