Goa tourism in hindi (Tourist place in Goa): आज की पोस्ट में हम India के Goa tourism की जानकारी in hindi में उपलब्ध करा रहे हैं, तो पढ़िए और Goa tourism घूमिये फिर अपने विचार हमारे साथ साझा कीजिये। Goa tourism की पोस्ट में, हम आपको Goa beach के अलावा अन्य tourist place in Goa के बारें जानकारी साझा करेंगे।
India के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन और दर्शनीय स्थलों में से एक Goa tourism है। गोवा नाम सुनते ही लोगो के मन में मजे करने या नाईट लाइफ एन्जॉय करने का मन होता है। गोवा भारत का सबसे छोटा शहर। यह शहर beach के लिए अत्यंत मशहूर है।
गोवा में कई famous जगह हैं जहां आप अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय करने जा सकते हैं। यहां के टीटो में बीच पार्टीज और ड्रिंक्स फेमस हैं। ट्रान्स और हाउस म्यूजिक, अंजुना बीच पर जीवंत माहौल प्रदान करता है। कई अन्य समुद्री बीच होने के कारण गोवा हॉलिडे एन्जॉय करने करने की पसंद बन गया है। यहाँ का माहौल इतना खुशनुमा है, कि यहाँ आपको बहुत ही अपना-सा महसूस होता है।
Table of Contents
Baga beach in Goa tourism in hindi बागा बीच पर्यटन स्थल गोवा
Baga beach साहसिक गतिविधियों और कई मनोरंजक गतिविधियों से भरपूर है। यह beach उत्तरी गोवा का सबसे मशहूर बीच है। यह पणजी से लगभग 19.7 किमी दूर है। इसके आस-पास अनेकों झोपड़ियाँ और मछली पकड़ने वाली नाव हैं जो पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है।
बागा बीच पर आप अरोमा थाई डे स्पा का भी आनंद ले सकते हैं, यहाँ पर आप पूरे शरीर की मालिश का आनंद ले सकते हैं। Baga beach पर ठहरने की कोई बंदिश नहीं है चाहें तो आप पूरे दिन समुद्र के किनारे आराम कर सकते हैं और शाम को नाइट क्लब का आनंद ले सकते हैं। आपको यहाँ बहुत ही शतर्क रहने की जरूरत है, क्यूंकि यहाँ पर जो लोग बाहर से आते हैं उनको बहुत लोग बेवकूफ बनाते हैं। इसलिए आपको ऐसे लोगों से बहुत ही सावधान रहने की जरुरत है।
हाँ, अगर आपको पानी के साथ खेलना पसंद है तो आपको निश्चित ही बहुत मजा आएगा। यहां आप पानी में विभिन्न प्रकार के खेल जैसे वोट राइट, जेट स्की, डॉल्फिन परिभ्रमण, वाटर स्कूटर और पैराग्लाइडिंग की सवारी भी कर सकते हैं। यदि बात करें एक बेहतर नाईट एन्जॉय करने की तो यह एक बहुत भी बढ़िया ऑप्शन है क्यूंकि यहां आने वाले पर्यटकों को यहां की नाइटलाइफ बहुत आकर्षित करती है। आप यहाँ पर डॉलफिन को पानी से अठखेलिया खेलते हुए भी देख सकते हैं।
आप बागा बीच गए और वहां नाइटलाइफ का आनंद नहीं लिया, तो समझें की आपसे बहुत कुछ छूट गया है। यहाँ की नाइटलाइफ का आनंद लेने के लिए अगर आपके पास पर्याप्त पैसों का बजट हो तभी आप किसी क्लब में प्रवेश करें अन्यथा आप अंदर प्रवेश न करें। आप नाइटलाइफ का आनंद बाहर से देखकर भी ले सकते हैं।
Palolem beach in Goa tourism in hindi पालोलेम बीच पर्यटन स्थल गोवा
Palolem beach पालोलेम बीच गोवा की राजधानी पणजी से करीब 70 किलोमीटर दूर है। Palolem beach दक्षिण गोवा के कानाकोना में स्थित है। पालोलेम बीच अर्धगोलाकार की आकृति का बहुत ही खूबसूरत समुद्र का किनारा है। जहाँ कतारों से लगे नारियल के पेड़ और लकड़ी की झोपडियाँ बीच की सुंदरता को बढ़ने पूरा सहयोग करती है। इस बीच का सफेद रेत लगभग 1.5 किमी के क्षेत्रफल में फैला है।
पलोलेम समुद्र तट भी एक पिकनिक स्थल है जहाँ लोग पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। पलोलेम समुद्र तट बहुत ही सुन्दर समुद्र तट है। यह एक साफ सुथरा समुद्र तट हैं, जो विभिन्न समुद्र तटों और गांवों के यात्रा करने के लिए नौका सेवा प्रदान करता है। Palolem beach अपनी शांत और सुकून देनेवाली लहरों के लिए प्रसिद्ध है।
इस बीच पर एक खास चीज़ है, और वो है silent disco (शांत डिस्को)। अब आप सोच रहे होंगे डिस्को कैसे शांत हो सकता है, अगर शांत भी है तो इसे एन्जॉय कैसे कर सकते हैं। तो इसके लिए यहाँ पर आपको निजी हेडफ़ोन दिए जाते हैं। जिन्हे पहनकर आप वहाँ मौजूद भीड़ में शामिल होकर जम के थिरक सकते हैं और भरपूर एन्जॉय कर सकते हैं। बीच के पास आपको बीच हट और स्पा जैसी कई सुविधाएं भी मिलती हैं। अगर आपको मछलियाँ के साथ खेलना पसंद हैं तो ‘डॉलफिन स्पॉटिंग पॉइंट्स’ की सैर कर सकते हैं, जहाँ पर आप डॉलफिन साथ खेल का आनंद ले सकते हैं।
Dudhsagar Falls in Goa गोवा का दूध सागर झरना (Tourist place in Goa)
Dudhsagar Falls पर आपको गोवा के बीच और क्लबो की भीड़-भाड़ से अलग ही रोमांचक एवं अदभुत दुनिया नज़र आएगी। ये झरना अत्यंत सुन्दर है, जिसे देखने में शायद आपका पूरा दिन लग सकता हैं।
ये Water falls गोवा की मनडोवी नदी पर स्थित है। ये भगवान महावीर सैंक्चुरी और मोलम नेशनल पार्क में हैं। यहाँ आप हरियाली से ढ़के जंगल के साथ-ही-साथ तेज़ गति से गिरते हुए पानी का आनंद ले सकेंगे। यह झरना भारत के अभूतपूर्व स्नान स्थलों में से एक है। Dudhsagar Falls को भारत के सबसे ऊँचे झरने में से एक है। जहाँ पर आप एक अविश्वसनीय स्नान का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।
इस झरने का पानी करीब 310 मीटर की ऊँचाई से होकर आता है। यदि आप Dudhsagar Falls की प्राकृतिक सुंदरता को दूर से देखोगे तो ऐसा लगता है कई दूध की धाराएँ एक साथ जंगल के बीच से होकर बह रही हैं। Dudhsagar Falls का पानी बहुत ही स्वच्छ व निर्मल हैं। जब इस जहरने का पानी नीचे गिरता है, तो इसका रंग दूध के जैसा प्रतीत होता है। इस कारण इसका नाम दुध सागर रख दिया गया। दूधसागर झरना निसंदेह सबसे प्रभावशाली है, जो बहुत ऊँची-ऊँची पहाड़ियों से घिरा हुआ है।
Aguada fort in Goa tourism in hindi अगुआडा किला पर्यटन स्थल गोवा
Aguada fort 17 वीं शताब्दी का किला हैं। यह लाइटहाउस और पोर्तुगीज वास्तुकला का एकदम अच्छा प्रतीक हैं। जो गनी के सिंकरिम बीच, गोवा में स्थित है। Aguada fort पणजी से करीब 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। ये किला अरब सागर और मांडवी नदी के संगम को देखता हुआ प्रतीत होता हैं। इस किले का नजारा बहुत ही मनमोहक है। यह गोवा के पर्यटन स्थल में से बेहद आकर्षक स्थान है। यहाँ लोग लगभग हर मौसम में आना पसंद करते है।
डच और मराठों से सुरक्षा के लिए 1612 में निर्मित अगुआडा किला पुर्तगाली के लिए सबसे मूल्यवान और महत्त्वपूर्ण किला है। Aguada fort इतनी मजबूती से बनाया गया है कि कभी दुश्मनों के हाथों में नहीं गिरा। इस किले को देशभक्ति का स्पर्श है, यहाँ की अदभुत सुंदरता, हरे-भरे दृश्य, और ऐतिहासिक महत्व पर्यटकों को दुनिया भर से आकर्षित करते हैं। इस जगह का हर कोना गोवा के अतीत की कहानी वयां करता है।
Bom Jesus Basilica in Goa tourism in hindi बॉम जिसस बसिलिका गोवा पर्यटन स्थल (Tourist place in Goa)
Bom Jesus Basilica गोवा का मशहूर चर्च है, यह चर्च ओल्ड गोवा में स्थित है। जो अब यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल सूची में शामिल है। यह एक धार्मिकता का प्रतीक हैं, अगर आप शांति के कुछ पल व्यतीत करना चाहते हैं, तो आप गोवा के इस मशहूर चर्च में आ सकते हैं। शिशु जीसस को समर्पित बेसिलिका को अब वैश्विक विरासत स्मारक घोषित कर दिया गया है। Bom Jesus Basilica चर्च में सैंट फ़्रांसेस जे़वियर के अवशेषों को बहुत ही सुरक्षित ढंग से रखा गया है। यह चर्च अपनी वास्तुकला के लिए लोगों के दिल में जगह बनाये हुए है।
गोवा जाने का सही समय
अगर आपने गोवा जाने का और जी भरकर एन्जॉय करने प्लान बना चुके हैं, तो आपके लिए अक्टूबर से लेकर जनवरी तक का समय सबसे उचित रहेगा है। इस दौरान देश-विदेशों के पर्यटकों की भी भारी भीड़ रहती है, क्यूंकि इस समय विभिन्न जगहों से लोग क्रिसमस और नए साल के लिए छुट्टियाँ लेकर आते हैं। यदि यहाँ के मौसम की बात करें तो इस समय मौसम बहुत सुहाना रहता है, बीच पर समुद्र लहरें आपको बहुत ही आनंदित करेंगी।
आगरा पर्यटन स्थल की पोस्ट के लिए यहाँ क्लिक कीजिये