• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

rkchannel

we write for you

  • Home
  • Blogging
  • Tourism
  • Movie world
  • Biography
  • Loan
  • Contact us

Tourist places in Himachal Pradesh in Hindi हिमाचल प्रदेश में पर्यटन स्थल

Himachal Pradesh tourism in hindi (Tourist places in Himachal Pradesh): आज की पोस्ट में हम Tourist Places in Himachal Pradesh के बारे में जानेगे। इसमें हम Himachal Pradesh में विभिन्न प्रकार के Tourist place जैसे – Kullu Manali, Rohtang Pass, Solang Valley, Manu Temple, Naggar Castle, Hidimba Devi Temple, Bhrigu Lake, Dharmshala Cricket Stadium, Spiti Valley, Kasuli, Kinnaur, Kufri. आदि। 

Table of Contents

  • हिमाचल प्रदेश (Tourist Places in Himachal Pradesh in hindi)
  • धर्मशाला हिमाचल प्रदेश (Dharmshala Tourist Places in Himachal Pradesh in hindi) Himachal Pradesh tourism in hindi
  • स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश (Spiti Valley Tourist Places in Himachal Pradesh in hindi)
  • कसौली हिमाचल प्रदेश (Kasauli Tourist Places in Himachal Pradesh in hindi)
  • किन्नौर हिमाचल प्रदेश (Kinnaur Tourist Places in Himachal Pradesh in hindi)
  • कुफरी हिमाचल प्रदेश (Kufri Tourist Places in Himachal Pradesh in hindi)
  • पालमपुर हिमाचल प्रदेश (Palampur Tourist Places in Himachal Pradesh in hindi)
  • शिमला (Shimla Tourist Places in Himachal Pradesh in hindi)
  • कुल्लू (Kullu Tourist Places in Himachal Pradesh in hindi)
  • मनाली (Manali Tourist Places in hindi) Himachal Pradesh tourism in hindi
  • मनाली के पर्यटन स्थल (Tourist Places in Manali in Himachal Pradesh tourism in hindi)
    • 1. रोहतांग दर्रा (Rohtang Pass Tourist Places in Manali in hindi)
    • 2. मनु मंदिर (Manu Temple in Manali)
    • 3. सोलांग घाटी (Solang Valley Tourist Places in Manali)
    • 4. नग्गर कैसल (Naggar Castle Tourist Places in Manali)
    • 5. हिडिम्बा देवी मंदिर (Hidimba Devi Temple in Manali in Hindi)
    • 6. भृगु झील (Bhrigu Lake in Manali in Hindi)

हिमाचल प्रदेश (Tourist Places in Himachal Pradesh in hindi)

Himachal Pradesh tourism in hindi : हिमाचल प्रदेश का नाम सुनते ही आपके मन में बर्फ़ से ढकी वादियां, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ खूबसूरत वातावरण, बर्फीले ग्लेशियर और मनमोहक झीलों के विचार आने लगते हैं। हिमाचल प्रदेश भारत का एक बहुत ही प्रमुख राज्य है। ये भारत के उत्तर में स्थित है। हिमाचल प्रदेश अपनी असीम सुंदरता, पर्यटन स्थल, आकर्षक जगहों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहाँ पर हर साल पूरी दुनिया से लाखों पर्यटक भ्रमण करने आते हैं। यहाँ पर घूमने के लिए बहुत सारी जगह हैं, जो पर्यटकों का दिल जीत लेती हैं। यहाँ पर हर मौसम में लोग घूमने आते हैं। इस मौसम में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। हिमाचल प्रदेश उन लोगों के लिए तो स्वर्ग के सामान है, जो प्रकृति से मिली सौगातों का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं। मुगलों के आने से पहले यहां मौर्य, हर्ष और दिल्ली सल्तनत ने राज किया था। जो यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर बेहद आकर्षित हुए थे। हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता और वातावरण इतना खूबसूरत है कि आप यहाँ दोबारा यहां आने के लिए मजबूर हो जायेंगे।

Kufri Tourist Places in Himachal Pradesh in hindi

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश (Dharmshala Tourist Places in Himachal Pradesh in hindi) Himachal Pradesh tourism in hindi

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश का एक बेहद खास पर्यटक स्थल है। जो सबसे ज्यादा ऊंचाई वाले क्रिकेट स्टेडियम की वजह से पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। धर्मशाला की समुद्रतल से ऊँचाई करीब 1457 मीटर है। धर्मशाला को ही कांगड़ा घाटी का प्रवेश द्वार मानाजाता है। बर्फ से ढके धौलाधार पर्वत श्रृंखला इस जगह की खूबसूरती में चार चाँद लगाते हैं। धर्मशाला को दलाई लामा के पवित्र निवास स्थान के रूप में भी जाना जाता है। धर्मशाला बौद्ध धर्म और तिब्बती संस्कृति सीखने का एक अनूठा स्थान है। धर्मशाला का सबसे पहला सिनेमाहॉल 1935 में शुरू हुआ था। समय के साथ निरंतर गति से होते गए विकास कार्यों की वजह से आज साहित्य, खेल, मनोरंजन, व्यवसायिक, पर्यटन और कला जैसे सभी क्षेत्रों में धर्मशाला की अपनी एक अलग पहचान है।

स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश (Spiti Valley Tourist Places in Himachal Pradesh in hindi)

भीड़भाड़ से दूर कुछ सुकून के कुछ पल जीना चाहते हैं, तो आइये स्पीति घाटी। यह जगह अद्भुत और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जानी जाती है। स्पीति घाटी चारो तरफ से हिमालय से घिरी हुई है। यहाँ बर्फ से ढके पहाड़, घुमावदार सड़कें और खूबसूरत घाटियाँ यहाँ आने वाले सैलानियों को बेहद उत्साहित करती हैं। इसी कारण यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए एक मनपसंद जगह बन चुकी है। इस घाटी में अनेकों छोटी-छोटी झोपड़ियों और बौद्ध मठ भी हैं। यह समुद्र तल से करीब 3800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस क्षेत्र में सालभर में मात्र 250 दिन ही धूप निकलती है। इस कारण इस घाटी की गिनती भारत के सबसे ठंडे स्थानों में होती है।

कसौली हिमाचल प्रदेश (Kasauli Tourist Places in Himachal Pradesh in hindi)

कसौली समुद्रतल से करीब 1800 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह शिमला से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कसौली सुहावने मौसम के लिए भी मशहूर है। यहाँ आप थोड़ी-थोड़ी देर में बदलते मौसम का आनंद ले सकते हैं। यहां पर थोड़ी ही देर में में बादल छा जाते, तो कुछ ही समय में धूप निकल आती हैं। कसौली देवदार के सुंदर जंगलो के बीच स्थित है। इन जंगलों में कई दुर्लभ जीवों की प्रजातियाँ भी पाई जाती है। भारतीय महाकाव्य रामायण के अनुसार जब हनुमान जी लक्ष्मण जी के लिए संजीवनी बूटी ला रहे थे, तो हनुमान जी ने इसी पहाड़ी पर कदम रखा था। ‘मंकी प्वाइंट’ कसौली की सबसे ऊंची जगह है।

किन्नौर हिमाचल प्रदेश (Kinnaur Tourist Places in Himachal Pradesh in hindi)

किन्नौर 21 अप्रैल, 1960 को हिमाचल प्रदेश का छठा जिला घोषित किया गया था। यह ‘दी लैंड ऑफ़ फेयरी’ के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ का मौसम वर्षभर मध्यम रहता है। यह शिमला से लगभग 253 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। किन्नौर हरे-भरे मैदानों और चट्टानी पहाड़ों की सुंदरता के लिए काफी प्रसिद्ध है। यह हिंदू और बौद्ध धर्म की संस्कृति के अस्तित्व को दर्शाता है। किन्नौर में आसपास में पुराने बौद्ध मठ और मंदिर भी हैं जो अपने आप में एक अलग महत्व रखते है।

किन्नौर क्षेत्र में दो मुख्य घाटियाँ सांगला और हंगरंग हैं। सांगला घाटी सुंदर बगीचों और भरे-भरे मैदानों के लिए जानी जाती है। वहीँ हंगरंग घाटी हरे-भरे चरागाह के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ की मुख्य आकर्षण किन्नर कैलाश पर्वत है।

कुफरी हिमाचल प्रदेश (Kufri Tourist Places in Himachal Pradesh in hindi)

कुफरी समुद्रतल से करीब 2720 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह शिमला से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह हिमाचल प्रदेश के सबसे खास पर्यटक में से एक है। कुफरी पर सर्दी के मौसम में सभी जगह बर्फ नज़र आती है। वैसे तो कुफरी में देखने लायक कुछ ज्यादा नहीं है। लेकिन अगर आप एक खेल प्रेमी है तो यह जगह आपके लिए एक पसंदीदा स्थान है। आप यहाँ पर टोबोगेनिंग, गोकार्टिंग, स्काइंग और हॉर्स राइडिंग का आनंद उठा सकते हैं।

पालमपुर हिमाचल प्रदेश (Palampur Tourist Places in Himachal Pradesh in hindi)

पालमपुर काँगड़ा घाटी में स्थित खूबसूरत दृश्य और बहुत ही शांत वातावरण के लिये जाना जाता है। यह समुद्रतल से करीब 1300 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह शहर चीड़ और देवदार के जंगलों और चाय के बागानों से घिरा हुआ है। यहाँ के चाय बागान पर्यटकों के लिए आकर्षण के केंद्र हैं। पालमपुर को उत्तर भारत की ‘टी कैपिटल’ के रूप में जाना जाता है। पालमपुर शहर पानी और हरियाली के अद्भुत संगम के लिए भी जाना जाता है।

यहाँ चामुंडा देवी का एक प्राचीन मंदिर भी है। यह मंदिर माँ चामुंडा देवी को समर्पित है। यह पालमपुर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

शिमला (Shimla Tourist Places in Himachal Pradesh in hindi)

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को पर्यटकों का स्वर्ग भी कहते हैं। शिमला शहर उत्तर भारत के लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। ये हिल स्टेशन ठंडी वादियों, खूबसूरत पहाड़ियों और घाटियों से भरा हुआ है। शिमला समुद्र ताल से करीब 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस जगह का नाम हिन्दू धर्म की देवी ‘माँ काली’ के दूसरे नाम ‘श्यामला’ के नाम पर पड़ा है। अगर आपको स्नो फॉल (बर्फबारी) और हिल्स स्टेशन देखन चाहते हैं, तो शिमला आपके लिए एक अच्छी पसंद हो सकती है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती लोगों को हमेशा अपनी ओर आकर्षित करती है। शिमला में चलने वाली टॉय ट्रेन कई खूबसूरत मैदानों, पहाड़ियों और घाटियों से होकर गुजरती है। जो आपके लिए अत्यंत यादगार साबित हो सकती है। शिमला में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। जैसे – समर हिल्स, जाखू हिल, रिज, दी स्कैंडल पॉइंट, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज, अन्नान्दाले, नालदेहरा एंड शैली पीक, दी शिमला स्टेट म्यूजियम, चाडविक फॉल, कुफरी, चैल, दरानघाटी अभयारण्य, क्राइस्ट चर्च और तारा देवी मंदिर इत्यादि।

कुल्लू (Kullu Tourist Places in Himachal Pradesh in hindi)

कुल्लू हिमाचल प्रदेश का बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। जो मनाली से लगभग 40.5 किमी की दूरी पर स्थित है| कुल्लू  समुद्र तल से करीब 1279 मी. की ऊँचाई पर स्थित है। यह ऐसी जगह है, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए तो समझो स्वर्ग है। कुल्लू में चारो तरफ फैली हरियाली, प्राचीन नदी और यहाँ की जलवायु इसे बेहद खास बनाती है। हिमाचल आने वाले लगभग सभी पर्यटक कुल्लू के साथ साथ मनाली दोनों जगह घूमते है। कुल्लू और मनाली में आने वाले पर्यटक यहाँ ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग, पर्वतारोहण आदि जैसी कई साहसिक खेल गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। कुल्लू का चर्चित स्थान कसोल है। कसोल मिनी-इज़राइल के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। इस कारण यहाँ बड़ी संख्या में इज़राइली  पर्यटक भी आते है, जो कसोल की खुबसूरती से आकर्षित होते हैं।

मनाली (Manali Tourist Places in hindi) Himachal Pradesh tourism in hindi

Manali Tourist Places in Hindi : मनाली कुल्लू जिले का एक हिस्सा है। ये समुद्र तल से करीब 2050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मनाली देश के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। ये प्रकृति से प्रेम करने वाले पर्यटकों और प्रेमी जोड़ो के लिए जन्नत के सामान है। मनाली हनीमून मनाने और छुट्टियों बिताने के लिये लोकप्रिय स्थान है। मनाली अपने हरे-भरे जंगल, शुद्ध एवं शांत वातावरण, फूलों एवं घास के मैदानों के साथ एक अत्यंत खूबसूरत प्राकृतिक स्थल है। मनाली हिमाचल प्रदेश का सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थल है। यहाँ पर्यटकों के लिये बहुत सारे दर्शनीय स्थल हैं।

Manali Tourist Places in hindi

मनाली के पर्यटन स्थल (Tourist Places in Manali in Himachal Pradesh tourism in hindi)

1. रोहतांग दर्रा (Rohtang Pass Tourist Places in Manali in hindi)

रोहतांग दर्रा अप्रैल से अक्टूबर तक ही पर्यटकों के लिए खुला रहता है। यह मनाली का सबसे बड़ा पर्यटक रोहतांग दर्रा है। यह मनाली से करीब 50 किमी दूरी पर स्थित है। यह दर्रा समुद्र तल से करीब 3978 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ से मनाली का बहुत ही मनमोहक दृश्य दिखाई पड़ता है। यह दर्रा दुनिया की सबसे ऊँची सड़क है। इस सड़क पर भारतीय सेना की निगरानी रहती है। सर्दियों के मौसम में यह रास्ता बर्फ गिरने से अवरुद्ध हो जाता है। जिसे बाद में काफी मशक्कत से साफ किया जाता हैं। यहाँ आप पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग और ट्रेकिंग जैसी गतिविधियों भरपूर मज़े ले सकते हैं। यहाँ हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं।

Himachal Pradesh tourism in hindi

2. मनु मंदिर (Manu Temple in Manali)

मनु मंदिर मनाली क्षेत्र के व्‍यास नदी के किनारे पर स्थित है। यह मंदिर महान संत मनु को समर्पित है। हिंदू धर्म के अनुसार मनु दुनिया के पहले व्यक्ति जिसे सृष्टि रचयता ब्रह्मा जी ने बनाया था। जिनके साथ पहली महिला शतरूपा थीं। दुनिया के सभी लोग पहली महिला और पहले पुरुष से पैदा हुए थे। ‘मानव’ शब्द का जन्म “मनु” से ही हुआ है। लोगों का मानना है कि इसी मंदिर में मनु पहले कदम पड़े थे। लोगों का ऐसी मानना है कि मनु ने अपने जीवन के 7 चक्रों (7 बार जन्‍म और 7 बार मृत्‍यु ) को इसी क्षेत्र में बिताया था। और तभी से 7 जन्मों वाली प्रथा शुरू हुई | मनु मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको संकरीले रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।

3. सोलांग घाटी (Solang Valley Tourist Places in Manali)

सोलांग घाटी कुल्लू से करीब 53 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मनाली की सबसे मनोरम जगहों में से एक है। सोलांग घाटी समुद्र तल से 2560 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सोलांग घाटी को ‘वैली ऑफ द स्नोज’ नाम से भी जाना जाता है। ये घाटी ट्रेकिंग करने वालों की पसंदीदा जगह है। यहाँ सर्दी के मौसम में विभिन्न प्रकार के साहसिक खेलों जैसे स्काईडाइविंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग, स्कीइंग और पर्वतारोहण आदि आयोजित किये जाते हैं।  ये घाटी सोलांग और ब्यास कुंड के बीच में स्थित है। यह जगह ग्लेशियरों और बर्फ से ढके पहाड़ों के कारण आपको बहुत ही आनंदित करेगी। यहां भगवान शिव का एक मंदिर भी है। यह मंदिर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है।  यहां पर हर साल जनवरी से मार्च के बीच मनाए जाने वाला “विंटर स्कीम फेस्टिवल” बहुत प्रसिद्ध है।

4. नग्गर कैसल (Naggar Castle Tourist Places in Manali)

नग्गर कैसल किला मनाली से करीब 20.80 किमी की दूरी पर स्थित है। ये एक एक प्राचीन शाही किला है। ये किला लगभग 500 साल पुराना है। यह व्यास नदी के वायी तरह स्थित है। यह किला पश्चिमी हिमालय की वस्तु शैली का एक अकेला अद्भुत उदाहरण है। इस किले की खास बात ये है कि इसके निर्माण में कहीं भी लोहे का प्रयोग नहीं हुआ है। इसका निर्माण केवल देवदार के पेड़ों और पत्थरों से किया गया है। लेकिन सन 1978 में इस किले को एक होटल के रूप में परवर्तित कर दिया गया था।

5. हिडिम्बा देवी मंदिर (Hidimba Devi Temple in Manali in Hindi)

हिडिम्बा मंदिर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। इस मंदिर को ‘ढुंगरी मंदिर’ के नाम से भी जाना जाता है। मनाली में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से हिडिम्बा मंदिर एक है। यह छोटी सुंदर देवदार जंगलों के बीच स्थित है। हिडिम्बा मंदिर प्राचीन मंदिर है। ये मंदिर 16वीं शताब्दी में महाराजा बहादुर सिंह द्वारा बनाया गया था। यह मंदिर पांडवों में गदाधर भीम की पत्नी हिडिम्बा को समर्पित है। यह मंदिर पैगोडा शैली में निर्मित, लकड़ी का मंदिर है। मंदिर परिसर में घटोत्कच का मंदिर भी है। घटोत्कच भीम और हिडिम्बा का पुत्र है। स्थानीय लोगों की आस्था से की वजह से यह प्राचीन मंदिर बहुत महत्व रखता है। हमारे देश के अलावा विदेशों से भी लाखों पर्यटक माँ हिडिम्बा देवी का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर आते हैं।

Himachal Pradesh tourism in hindi

6. भृगु झील (Bhrigu Lake in Manali in Hindi)

यह झील हिमालय नदी के तट तथा रोहतांग दर्रे के पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। यह समुद्रतल से करीब 4300 मीटर ऊंचाई पर है। जिसे ऋषि भृगु के नाम से जाना जाता है। ऋषि भृगु इसी नदी के किनारे पर ध्यान करते थे। ऋषि भृगु हिंदू धर्म में प्रसिद्ध सप्त-ऋषियों में से एक हैं। यह झील बर्फ से ढके ऊँचे ऊँचे पहाड़ो के मध्य स्थित है। इस कारण इस झील दृश्य बहुत ही रमणीक है। ट्रेकिंग करने वाले लोगों का तो ये पसंदीदा स्थान है। यहाँ बहुत से हरे-भरे घास मैदान है। जो यहां आने वाले सैलानियो को शांति और शुकुन के बेहद खास पलों का अहसास करते है।

दोस्तों, आज की पोस्ट Tourist places in Himachal Pradesh in hindi (Himachal Pradesh tourism in hindi) के बारे में जाना। साथ में Tourist Places in Manali in hindi, Kullu Rohtang Pass, Solang Valley, Manu Temple, Naggar Castle, Hidimba Devi Temple, Bhrigu Lake, Dharmshala Cricket Stadium, Spiti Valley, Kasuli, Kinnaur, Kufri. आदि के बारे में इस पोस्ट में पढ़ा। धन्यवाद्।

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल की अधिक जानकारी के लिए क्लिक कीजिये

गोवा में पर्यटन स्थल के लिए क्लिक कीजिये 

Related

Primary Sidebar

Recent Post

  • Yoga for Coronavirus in Hindi कोरोनावायरस से बचें नियमित योग करें
  • Google web stories kya hai गूगल वेब स्टोरीज क्या होती है?
  • Best Pakistani Hindi Web Series पाकिस्तान की टॉप वेब सीरीज
  • Christmas celebration 2021 in hindi आखिर क्यों मनाया जाता है क्रिसमस?
  • Youtube Channel kaise banaye यूट्यूब चैनल बनाना बहुत ही आसान है
  • Mobile phone kaise Update Kare? अपने मोबाइल फ़ोन को कैसे अपडेट करें ?
  • PNR STATUS KAISE CHECK KAREN – PNR स्टेटस कैसे चेक करें
May 2022
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Jan    

Footer

  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer