Pushkar Singh Dhami Biography in hindi (पुष्कर सिंह धामी का जीवन परिचय) : उत्तराखंड 11वें मुख्यमंत्री के रूप में Pushkar Singh Dhami को नियुक्त किया गया है। ये उत्तराखण्ड के अभी तक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री हैं। Pushkar Singh Dhami Biography in hindi की पोस्ट में हम उनके early life, family life और political career के बारे में जानकारी साझा करेंगे।
पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितम्बर 1975 को देव भूमि उत्तराखण्ड प्रदेश के पिथौरागढ की ग्राम सभा टुण्डी, में हुआ था। इनके पिता एक सैनिक थे। इनकी प्राथमिक शिक्षा सरकारी स्कूल से प्रारम्भ हुई थी। ये अपनी तीन बहनों के अपने माता पिता के एकलौते पुत्र थे। इनकी माता का नाम विश्ना देवी है। गीता धामी इनकी धर्म पत्नी हैं और इनके 2 बच्चे हैं।
विभिन्न प्रकार की ग्राफ़िक डिजाइनिंग के लिए क्लिक करें
राजनीतिक करियर Pushkar Singh Dhami Political Career in Hindi
पुष्कर सिंह धामी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। पुष्कर सिंह धामी सन 2012 में खटीमा सीट से पहली बार विधायक चुने गए थे। ये 70, विधान सभा क्षेत्र, खटीमा सीट से लगातार 2 विधायक रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी हमेशा विवादों से दूर रहते हैं।
पुष्कर सिंह धामी 1990-99 तक ABVP में भी अलग-अलग पदों पर काम कर चुके हैं। उत्तराखण्ड राज्य के गठन के पश्चात् पूर्व मुख्यमंत्री जी इन्होने एक अनुभवी सलाहकार के रूप में 2002 तक कार्य किया। पुष्कर सिंह धामी 2002-08 तक युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं। तथा राज्य की भाजपा सरकार से 2010-12 तक शहरी विकास परिषद के उपाध्यक्ष भी रहे हैं।
ये उत्तराखंड 10वें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफ़ा देने के पश्चात् 11वें मुख्यमंत्री नियुक्त हुए हैं। तीरथ सिंह रावत ने अपना मुख्यमंत्री का कार्यकाल पूरा नहीं किया। ये मात्र 114 दिन का ही कार्यकाल की पूर्ण कर सके। तीरथ सिंह रावत को विवादित बयानों के कारण उत्तरखण्ड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा।
ये social पर भी काफी active रहतें हैं लेकिन twitter पर इनके 8923 फॉलोवर्स (post लिखने तक) हैं। लेकिन अब इनकी fan following में काफी इजाफ़ा होने वाला है।